फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीआरबी ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण, टूटी टाइल्स देखकर ठेकेदार पर भड़के

Sat, 07 Dec 2024 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विशेष सैलून से सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ जीआरपी के थाना, प्लेटफार्म नंबर एक दो तीन चार और पांच का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
जंघई जंक्शन का निरीक्षण करते सीआरबी सतीश कुमार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतीश कुमार चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान कार्य मे लापरवाही बरतने ठेकेदार पर भड़के तथा टूटी टाइल्स देख स्टेशन अधीक्षक से सवाल पूछा कहा कब ठीक होगा। 

विज्ञापन


चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विशेष सैलून से सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ जीआरपी के थाना, प्लेटफार्म नंबर एक दो तीन चार और पांच का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया पर पुराना पावर हाउस हटाने का निर्देश दिया, जिससे सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार हो सके। प्लेटफार्म नंबर एक पर बिछ रही रेलवे लाइन का निरीक्षण किया।

पुराने आरक्षण काउंटर को हटाकर नया बनाने का निर्देश दिया और पुरानी पावर केबिन जल्दी हटाने के लिए कहा। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर टूटी टाइल्स देख कर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई तथा स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह से टूटने का कारण पूछा। तब एसएस ने काम में लगे टैक्टर से टूटने की बात बताई तब उन्होंने जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यार्ड रिमॉडलिंग के तहत कराए जा रहे कार्य के धीमा होने पर नाराजगी जताई तथा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यो को तेज गति से करने का निर्देश दिया। उनका सैलून 10.50 पर फाफामऊ के लिए रवाना हो गया। रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार करीब एक घंटा 20 मिनट तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुके रहे। 

उनके साथ डीआरएम लखनऊ शचीन्द्र मोहन शर्मा के साथ अन्य अधिकारी तथा स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, सीएमआई आनंद कुमार श्रीवास्तव, पीड्ब्लूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी जंघई दीपक कुमार, जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, विद्युत इंचार्ज नीरज कुमार तथा दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें