फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राम वनगमन पथ में दरारें, ठेकेदार पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम से
विज्ञापन
अयोध्या से चित्रकूट तक 4400 करोड़ रुपये से बन रहे 210 किमी लंबे राम वनगमन पथ में शृंग्वेरपुर धाम के पास दरारें आ गई हैं। राजमार्ग कई जगहों पर धंस गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के लोक निर्माण विभाग एनएच ने ठेकेदार को नोटिस थमाया। राम वनगमन पथ की हफ्तेभर में मरम्मत करने के निर्देश दिए। मरम्मत में खर्च राशि का 20 फीसदी जुर्माने के तौर पर भरने को कहा है।
वहीं, राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर एनएच-वन के अधिशाषी अभियंता रवींद्र पाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी एनएच और ठेकेदार के बीच हुए अनुबंध के अनुसार, सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी 15 साल तक ठेकेदार की है।
विज्ञापन

रवींद्र पाल ने बताया कि जल निकासी प्रणाली में खराबी के कारण राजमार्ग पर पानी भर गया, जिससे दरारें आ गईं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्ष 2022 में सीएम ने किया था शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022 में इस परियोजना का वर्चुअली शिलान्यास किया था। अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शृंग्वेरपुर धाम, कौशाम्बी और चित्रकूट जैसे धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।

वर्जन
ड्रेनेज सिस्टम में खराबी के कारण राजमार्ग पर पानी भर गया था। इस वजह से दरारें आई हैं। अनुबंध के आधार पर ठेकेदार को सड़क की मरम्मत करने के लिए कहा गया है। साथ ही मरम्मत में खर्च राशि का 20 फीसदी जुर्माने के तौर पर भरने के निर्देश दिए गए हैं। - रवींद्र पाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें