फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम को लेकर सख्ती, बाहर बसें खड़ी मिलीं तो बंद होगा स्कूल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों से लगने वाले जाम को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी स्कूल प्रबंधकों को वाहनों की पार्किंग स्कूल परिसर में ही कराने के निर्देश दिए। निर्देश का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ स्कूल बंद कराने तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में जाम और सड़क सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने नैनी ब्रिज पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और धुंधली नंबर प्लेट वाले वाहनों की सघन जांच करने को कहा गया।
शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर निगम, पीडीए और लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर युद्धस्तर पर पैच मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। जानसेनगंज से चमेली बाई धर्मशाला तक नाली निर्माण और यातायात के अनुरूप डिवाइडर में बदलाव के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, बांगड़ चौराहे से लेप्रोसी की ओर आने-जाने वाले साइड डिवाइडर को तोड़कर मार्ग चौड़ा करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और एसीपी की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम एक सप्ताह में स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


डंपिंग यार्ड और बस संचालन पर भी जोर
डीएम ने विभिन्न थानों में चालान के बाद खड़े वाहनों के लिए डंपिंग यार्ड चिह्नित करने के निर्देश दिए। अस्पतालों का नियमित निरीक्षण कराने और ई-ग्राम स्वराज की बसों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का सात दिन में शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा। तय समय सीमा के बाद रिपोर्ट देने या निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें