फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों के मौत की होगी जांच, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

विज्ञापन
Cows to be examined, will not be spared guilty - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
गायों की मौत की होगी जांच, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रशासनिक लापरवाही से बहादुरपुर के कांदी गांव स्थित गोशाला में गोवंश की मौत पर सरकार ने सख्त तेवर अपनाए हैं। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। शनिवार को गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष तथा सदस्य भी यहां पहुंच रहे हैं और घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। आयोग की टीम संबंधित अफसरों के साथ बैठक भी करेगी। पूरी घटना को दैवीय आपदा बताने वाले प्रशासनिक अफसरों में सरकार के इस रुख से हड़कंप मच गया है।
कांदी गांव की गोशाला में गुरुवार को 35 गोवंश की मौत हो गई थी। अफसरों का कहना है कि बिजली गिरने से इनकी मौत हुई है। हालांकि, गांव में बिजली गिरने का कोई निशान नहीं मिला। गांव वाले भी अव्यवस्था की वजह से पशुओं की मौत बता रहे हैं। लगातार बारिश से गोशाला में पानी भर गया था तथा दलदल की स्थिति बन गई थी। पशुओं की मौत की मुख्य वजह इसे ही बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और अलग-अलग स्तर पर जांच का आदेश दिया गया है। एसपीटी के उद्घाटन के लिए शुक्रवार को शहर आए आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का कहना था कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पशुपालन विभाग की लखनऊ की टीम भी कांदी गांव में पहुंची। उसने मृत पशुओं की जांच की। टीम में शामिल चिकित्सकों ने दूसरी जगह ले जाए गए पशुओं का चेकअप भी किया। इसी क्रम में शनिवार को गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह एवं सदस्य कृष्ण कुमार सिंह यहां पहुंच रहे हैं। पहले वे सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक करेंगे। फिर गोवंश आश्रय का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद फिर वे अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें