रेलवे में अलग-अलग पदों के लिए मंगलवार को शुरू भर्ती परीक्षा में भी कोविड संक्रमण और ठंड का असर दिखा। करीब 48 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कई केंद्रों पर आगे भी परीक्षा जारी रहेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद की ओर से 124 पदों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए प्रदेश में 36 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 12 केंद्र प्रयागराज में थे। इनके अलावा उत्तराखंड में दो तथा इंदौर में एक केंद्र पर भी परीक्षा हुई। पहली पारी की परीक्षा में 1909 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 974 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा में 5514 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमेें से 2972 ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में घोषणा पत्र लिया गया कि उन्हें कोरोना नहीं है। इसका फार्मेट अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र के साथ ही उपलब्ध करा दिया गया था। अभ्यर्थियों के लिए मास्क लगाना भी अनिवार्य था।