फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: कोर्ट परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे या नहीं, वाहन चोरी की घटनाओं पर अदालत सख्त

Tue, 14 Oct 2025 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को कोर्ट परिसर के आसपास के सुरक्षा इंतजामों की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही व्यक्तिगत हलफनामे तलब कर पूछा है कि चोरी की बढ़ी घटनाओं को लेकर पुलिस क्या कर रही है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को कोर्ट परिसर के आसपास के सुरक्षा इंतजामों की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही व्यक्तिगत हलफनामे तलब कर पूछा है कि चोरी की बढ़ी घटनाओं को लेकर पुलिस क्या कर रही है। कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं?

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अधिवक्ता सुशील कुमार की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। याची ने दलील दी कि कोर्ट परिसर से भार में उनका वाहन चोरी हुआ। एफआईआर दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस आज तक बरामदगी नहीं कर सकी। वहीं, राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दलील दी कि मल्टीलेवल पार्किंग बनने के बाद भी अधिकांश अधिवक्ता अपने वाहन बाहर सड़क पर ही खड़े कर रहे हैं।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव भी अगली सुनवाई पर पेश होकर बताएं कि करोड़ों रुपये से बने मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग अधिवक्ता क्यों नहीं कर रहे।-इलाहाबाद हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें