फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़-मारपीट और दुपट्टा लहराने के मुख्य आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। छात्राओं से छेड़छाड़-मारपीट और दुपट्टा लहराने के मुख्य आरोपी मुनीष को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शाही के कॉलेज में पढ़ने आ रही छात्राओं के साथ रास्ते में बुधवार को छेड़छाड़ करके बाल पकड़कर घसीटने और हवा में दुपट्टा लहराने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी मुनीष बृहस्पतिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसको जेल भेज दिया गया। एक आरोपी सोमपाल को बृहस्पतिवार को ही जेल भेज दिया गया था। तीसरे आरोपी गुड्डू की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस की टीमें कॉलेज के आसपास ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है जो संदिग्ध या आवारागर्दी कर रहे हैं। पुलिस इलाके में छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें