फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद की गिरफ्तारी, कुर्की का आदेश

विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्पेशलकोर्ट (एमपीएमएलए) ने पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। बेनी प्रसाद चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। उनके खिलाफ बलरामपुर के कोतवाली उतरौला में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज है। नियत तारीखों पर हाजिर न होने पर स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्यवाही की उद्घोषणा जारी की है। उनको 17 जुलाई को पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी राजकुमार गौतम ने पांच मई 2014 को पूर्व इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की पत्रावली अब एमपीएमएलए कोर्ट में आ गई है। इसी प्रकार से गोंडा में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के एक अन्य मुकदमे में भी कोर्ट ने बेनी प्रसाद के खिलाफ गैरजमानती वारंट और कुर्की की कार्यवाही की उद्घोषणा जारी की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें