फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court : नाबालिग से दुष्कर्म के बाल अपचारी को 10 साल कठोर कारावास

Sun, 01 Feb 2026 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजस्थान निवासी बाल अपचारी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डिफेंस कौंसिल ने तर्क दिया कि दोषी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाल अपचारी को 10 साल कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो विनय कुमार त्रिपाठी को सुनकर दिया।

विज्ञापन


राजस्थान निवासी बाल अपचारी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डिफेंस कौंसिल ने तर्क दिया कि दोषी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह 23 साल का अविवाहित है। निर्धन परिवार से है और जेल में उसका आचरण संतोषजनक रहा है।

साथ ही न्यूनतम दंड और कम से कम अर्थदंड देने की मांग की गई। वहीं, राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि दोषी को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने बाल अपचारी को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर करावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को राज्य की पीड़ित प्रतिकर योजना व अन्य प्रचलित निधियों से 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि पीड़िता को यह प्रतिकर सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें