प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में दबिश देने गई पुलिस के सामने दंपती ने आत्मदाह कर लिया। जिसके बाद दंपति को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर बताई जा रही है।
बता दें कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस को देख आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस वहीं डटी रही।