फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कड़ा धाम से लौट रहे दंपती हंडिया-कानपुर हाईवे पर घायल

Thu, 09 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम से बुधवार दोपहर दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दंपती हंडिया-कानपुर हाईवे पर घायल हो गए। घटना पूरे नक्कू गांव के सामने हुई। सैदाबाद निवासी श्यामलाल और उनकी पत्नी श्यामा देवी कड़ा धाम में दर्शन करने गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई का सहायता वाहन मौके पर पहुंचा। घायलों को सीएचसी कौड़िहार ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें