फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और कूद गए ट्रेन के सामने, युवती की सगाई से परेशान था युवक

Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रयागराज के सैदाबाद रेलवे स्टेशन मंगलवार की शाम प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। बताया जाता है कि दोनों के घरवालों को इनका मिलना-जुलना पसंद नहीं था। 
विज्ञापन


एक महीने पहले ही लड़की की सगाई हो गई थी। इसके चलते युवक काफी परेशान था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सराय ममरेज के साथर गांव के रहने वाले मोहम्मद सिद्दीक का बेटा शमीम (19) पिछले दो सालों से मुंबई में रहकर नौकरी करता था। 

15 दिन पहले वह गांव आया था। मंगलवार दिन में वह बाइक लेकर घर से निकल गया। शाम को लगभग चार बजे वह सैदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसके साथ पड़ोसी गांव की रीता (18) भी थी। 
विज्ञापन


बाइक स्टेशन के बाहर खड़ी करने के बाद शमीम और रीता स्टेशन के अंदर गए और काफी देर तक टहल-टहल कर बात करते रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे वंदे भारत ट्रेन स्टेशन से गुजरी, दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और  ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के सिपाहियों को बताया तो वे मौके पर पहुंचे। शमीम की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। उसके गांव सूचना भेजी गई। रीता के घर वाले भी उसे ढूंढ रहे थे। 

उन्होंने भी पोस्टमार्टम हाउस में उसकी शिनाख्त कर ली। शमीम और रीता दो सालों से एक दूसरे को चाहते थे और शादी करना चाहते थे। दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। रीता की महीने भर पहले ही सगाई कर दी गई थी। 

इसके बाद रीता ने शमीम को मुंबई से बुलवाया। दोनों के काफी प्रयास के बाद भी जब घरवाले नहीं माने तो मंगलवार को दोनों ने खुदकुशी कर ली। उनकी खुदकुशी की सूचना से दोनों के घरों में कोहराम मचा गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें