फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपति पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
Couple attacked in house, firing
विज्ञापन
प्रयागराज। कालिंदीपुरम निवासी अर्चना सिंह व उनके पति धीरेंद्र सिंह पर घर में घुसकर घातक हमला किया गया।
विज्ञापन

अर्चना का आरोप है कि रात आठ बजे के करीब लाठी-डंडों व तमंचे से लैस चार लोग उनके घर में घुस आए और पति पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। वह पति को बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उनके सिर पर तमंचा सटा दिया और फिर पति को लाठी-डंडों से बेतहाशा पीटा, जिसमें वह बेहोश हो गए। यही नहीं हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। जिसे देखकर उनके बुजुर्ग सुसर भी दहशत में आकर बेहोश हो गए। सूचना देने पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक हमलावर जा चुके थे। धीरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों में होलागढ़ का मनोज, रामबहादुर व उसका बेटा अंकित और अंकित का दोस्त शामिल था। आरोपी उसकी संपत्ति कब्जाना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें