त्रिस्तरीय अभेद्य सुरक्षा, क्यूआर कोड स्कैन करने पर मिलेगा प्रवेश
हनुमान मंदिर कॉरिडोर की अभेद्य सुरक्षा होगी। सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग पॉइंट और गार्ड रूम का निर्माण कराया जाएगा। सुरक्षा तीन स्तर पर होगी। श्रद्धालु क्यूआर कोड के जरिये भी मंदिर में प्रवेश ले सकेंगे। कॉरिडोर में प्रवेश और निकास के लिए 12 द्वार बनाए जा रहे हैं। इसमें दो बड़े और 10 छोटे द्वार होंगे। कॉरिडोर की दीवारों पर बजरंगबली की विभिन्न मुद्राओं को उकेरा जाएगा। प्रसाद के लिए आधुनिक किचन का निर्माण होगा। श्रद्धालु पूजा कर सकें, इसके लिए मंडपम बनेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को क्लॉक रूम, आरओ वॉटर और प्रसाधन की भी सुविधा भी मिलेगी।
12 द्वारों से हनुमान मंदिर कॉरिडोर में श्रद्धालुओं-पुजारियों का होगा प्रवेश और निकास।
38.37 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है कॉरिडोर
2184 स्क्वायर मीटर भूमि सेना से कॉरिडोर के लिए ली गई है