फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में जुगाड़ से जमे पुलिसकर्मियों की उल्टी गिनती शुरू

विज्ञापन
Countdown of policemen started due to jugaad in police stations
विज्ञापन
प्रयागराज। जुगाड़तंत्र के जरिए एक ही जगह पर लंबे समय से जमे पुलिसकर्मी अलर्ट हो जाएं। एसएसपी के निर्देश पर उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। जिसके बाद उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। हालांकि कप्तान का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से दूसरी जगहों पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें भी की गईं। हालांकि जुगाड़तंत्र के जरिए वह खुद को बचाए रहे। चूंकि ऐसे पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हैं ऐसे में उन्हें क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की जानकारी है। तमाम तरह के अवैध काम भी इन्हीं के जरिए थानेदार करवाते हैं। यही वजह है कि यह थानेदारों के भी चहेते बने रहते हैं।
कीडगंज, सिविल लाइंस, जार्जटाउन, अतरसुइया, दारागंज व कर्नलगंज कुछ ऐसे थाने हैं जहां कई सिपाही व दीवान दो साल से अधिक समय से तैनात हैं। हालांकि नए कप्तान ने आते ही ऐसे पुलिसकर्मियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पिछले दिनों उनकी ओर से जिले भर के थानों, पेशी कार्यालयों व इकाइयों में तैनात ऐसे पुलिसकर्मियों का ब्यौरा मांगा गया, जो एक या दो साल से एक ही जगह पर जमे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एसएसपी के निर्देश पर ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करवाने का काम शुरू हो गया है। इसमें यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कौन से ऐसे थाने या चौकियां हैं जहां तैनाती पाने के लिए पुलिसकर्मी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सूची तैयार कराई जा रही है। जिसके बाद ऐसे पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से दूसरी जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। उद्देश्य यही है कि पुलिस अपने कार्यों में पूरी तरह निष्पक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें