फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राज्य विवि में प्रवेश के लिए कल से काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम आईपीए (बीए व एमए), आईपीसी (बीकॉम व एमकॉम) और परास्नातक (पीजी) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 27 जुलाई से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

पीजी में एमए प्राचीन इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, समाजशास्त्र, हिंदी, वाणिज्य, समाजकार्य, रक्षा अध्ययन, भूगोल, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, एमकॉम और एमएसडब्ल्यू में प्रवेश लिए जाएंगे। काउंसलिंग 27 जुलाई को सुबह 10 बजे राज्य विवि के नैनी स्थित परिसर में होगी। आईपीए और आईपीसी में प्रवेश के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
आईपीए में प्रवेश के बाद पहले छह सेमेस्टर के लिए प्रति सेमेस्टर 7250 रुपये और अंतिम चार सेमेस्टर के लिए प्रति सेमेस्टर 9250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को कुल 10,450 रुपये जमा करना होगा। वहीं, आईपीसी में प्रवेश के बाद पहले छह सेमेस्टर के लिए प्रति सेमेस्टर 9250 रुपये और अंतिम चार सेमेस्टर के लिए प्रति सेमेस्टर 12,250 रुपये शुल्क तय किया गया है। प्रवेश के वक्त कुल 12,450 रुपये शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, एमए, एमकॉम और एमएसडब्ल्यू में प्रवेश के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 27 जुलाई को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और पंजीकरण शुल्क जमा किया है, वे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
जिन अभ्यर्थियों के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम अभी लंबित हैं, वे भी प्रवेश ले सकते हैं। उन्हें 31 अगस्त तक अंतिम वर्ष की परीक्षा का अंकपत्र जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय पूर्ण शुल्क जमा करना होगा। अगर किसी कारणवश शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं तो न्यूनतम पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। परास्नातक के लिए प्रवेश शुल्क प्रति सेमेस्टर 3515 और प्रयोगात्मक परीक्षा सहित 4515 रुपये है, जबकि प्रवेश के समय क्रमश: 6815 व 7815 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें