प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-47 के तहत छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। 25 फरवरी तक होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के लिए विकल्प भरने होंगे। इसके बाद 26 एवं 27 फरवरी को डाटा प्रोसेसिंग का काम होगा और 28 फरवरी तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इस काउंसलिंग में चित्रकला, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं अंग्रेजी विषय के चयनित अभ्यर्थियों को शामिल होना है।