फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अफसर और अपराधी ः केशव

विज्ञापन
Corrupt officials and criminals will not be spared: Keshav - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर पश्चिमी विधानसभा में आयोजित अल्पकालिक विस्तारक कार्यशाला में सूबे की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। कहा कि चाहे अपराधी हो या फिर भ्रष्ट अधिकारी, योगी सरकार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी के लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन

लूकरगंज स्थित अंबर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं ने जब रामपुर के सांसद आजम खां की टिप्पणी को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि नारी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजम खां को लोकसभा से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने नारी का अपमान किया है और वह हमेशा करते रहते हैं । सपा के द्वारा भाजपा पर बदले की भावना से कार्य करने की बात को खारिज करते हुए कहा कि नियमानुसार कार्यवाई पर ही आधी समाजवादी पार्टी के नेता जेल में होंगे। इसके पूर्व कार्यशाला के समापन सत्र में शिरकत कर रहे केशव ने कार्यशाला को प्रेरणा अनुभव और कार्यकर्ता निर्माण की तपस्थली कहा।
उन्होंने भाजपा को सर्व स्पर्शी पार्टी बताते हुए कहा कि वो किसी को अछूत नहीं मानती। कहा कि सपा बसपा का सूर्य अस्त हो चुका है और कांग्रेस मृत प्राय हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में अनंत संभावनाएं भी हैं । इसके पूर्व कार्यशाला के शुभारंभ में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पार्टी को कार्यकर्ताओं ने संघर्ष व मेहनत करके आगे बढ़ाया। दो सांसद से बढ़कर आज 303 सांसद लोकसभा में भाजपा से हैं। वर्ष 2004 में भाजपा सरकार चली गयी तो 10 सालों में अमित शाह के संघर्ष में 11 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। आज 20 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि शहर पश्चिमी विधानसभा में बदमाशों के लिए सबसे बड़ा गुंडा में हूं। मैंने कहा था कि गद्दी को रद्दी बनाकर छोडूंगा। कोई भी गलत कार्य करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही लोकप्रिय एवं संवेदनशील सरकार देश को प्राप्त हुई है। इस अवसर पर भाजपा नेता रणजीत सिंह, अनीता सचान, लल्लू लाल कुशवाहा, कमलेश कुमार, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, रवि केसरवानी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, पवन श्रीवास्तव, अजय राय, धनंजय सिंह, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, शिखा रस्तोगी, श्याम चंद्र, दिनेश तिवारी, आरती राय, शोभिता श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें