दो दिन पहले शकुंतला हास्पिटल में बच्चे को जन्म वाली महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके कारण नवजात शिशु में भी कोरोना संक्रमण की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उसका सैंपल लिया जा रहा है।
महिला को सर्जरी के लिए दो दिन पहले शकुंतला हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। महिला की तबियत खराब होने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में प्रसव कराने वाली महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि उसके जन्मजात बच्चे में भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। कोरोना के नोडल इंचार्ज ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है।