फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदाबाद की प्रधान के पति को कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
corona infection to the husband of the head of saidabad
विज्ञापन
सैदाबाद के प्रधानपति को कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

एक पखवारे बाद सैदाबाद में आया दूसरा मामला, बाटी चोखा समेत कई पार्टियों में हुए थे शामिल
सैदाबाद। के प्रधानपति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। करीब एक पखवारा बाद गांव में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आने के बाद का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रधानपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीण भी सकते हैं।
लगभग एक पखवारा पहले ग्राम सैदाबाद पुरानी बाजार का रहने वाला एक युवक मुंबई से आया था। पुरानी बाजार पहुंचा युवक को अगले दिन प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया था। उसी दौरान उस मोहल्ले में ग्रामसभा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की देखरेख प्रधानपति ही कर रहे थे। जब युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ तब प्रशासन ने गंाव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए गंाव को सील कर दिया था। बताया जा रहा है इसके बाद वह कई लोगों के संपर्क में रहे और बाटी चोखा समेत कई पार्टियों में शामिल भी हुए थे। कि इसी बीच सीएचसी सैदाबाद में प्रधानपति ने अपना कोरोना टेस्ट कराने के लिए नमूना दिया। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार की शाम को जब पॉजिटिव आई। इसके बाद
विज्ञापन

प्रशासन की टीम उनके घर पहुंच गई और सुबह होते ही उन्हें कोटवा वनी स्थित कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उनके परिवार समेत एक दर्जन लोगों को कालिंदीपुरम् स्थित क्वरांटीन सेंटर भेज दिया गया। इधर, प्रधानपति के साथ पार्टी में शामिल रहे करीब डेढ़ दर्जन लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। इसके अलावा प्रशासन की टीम प्रधानपति के संपर्क में आने वालों की पहचान कर रही है।
निगरानी समिति की बैठक स्थगित, ब्लॉक को किया गया सैनिटाईज
प्रधानपति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में होने वाली निगरानी समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बैठक रद्द करने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ब्लॉक और सीएचसी मुख्यालय पर प्रधानपति का आना जाना लगा रहता था। इस कारण अधिकारियों- कर्मचारियो में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक, सीएचसी एवं पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच
सैदाबाद। प्रधानपति के कोराना पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि ब्लॉक, सीएचसी एवं पुलिसकर्मियाें की शनिवार को फार्म भराकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें