फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की आशंका, ओपीडी में सवा सौ ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद दिल्ली, मुंबई से बड़ी संख्या में लौटे लोग अब अपने आप में कोरोना की आशंका जता रहे हैं। शनिवार को ऐसे लोगों की संख्या ज्याद देखी गई। हालांकि किसी को भर्ती नहीं किया गया है। उन्हें लक्षण के आधार पर दवा लेने की सलाह देकर घर पर ही आईसोलेट रहने को कहा है। कोरोना ओपीडी में शनिवार को दिखाने वालों की संख्या सवा सौ से अधिक रहीं। इसमें सौ से अधिक लोग ऐसे रहे जो दिल्ली, मुंबई, गुजरात, गुड़गांव आदि स्थानों से लौटे हैं और जुकाम, बुखार, खांसी की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाने आए। शनिवार को ओपीडी में कोई विदेशी दौरे से लौटने वाला नहीं आया। हालांकि किसी में लक्षण नजर नहीं आने से डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। डॉक्टरों ने बताया कि लोगों को घर पर ही क्वारंटीन रहने को कहा है।
विज्ञापन

बसों से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग
शहर में विभिन्न जिलों से बसों पर आए यात्रियों की शनिवार को सिविल लाइंस बसस्टैंड और तेलियरगंज में स्क्रीनिंग की गई। हालांकि, कोई भी कोरोना का संदिग्ध नहीं पाया गया। सिविल लाइंस बस स्टैंड पर लखनऊ से दो बसें यात्रियों को लेकर आईं। उनके लिए जिला मुख्यालय पर तैनात टीमों को स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राय ने बताया कि किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। लिहाजा, यात्रियों को उनके घरों को जाने दिया गया। उधर, सूचनाओं के आधार पर शनिवार को स्वास्थ्य टीमें अल्लापुर, नैनी, झूंसी के चकहरिहर, दरभंगा, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम आदि इलाकों में स्वास्थ्य टीमें देश के दूसरे प्रांतों से लौटे यात्रियों की जांच के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें