फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः परीक्षाएं स्थगित, छात्र-छात्राओं को घर लौटने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की कक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी गईं हैं। साथ ही 18 से 31 मार्च तक प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं हैं। इस बाबत इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने मंगलवार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

31 मार्च तक की जो भी परीक्षाएं स्थगित की गईं हैं, उनके आयोजन की तिथि बाद में जारी की जाएगी। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में शिक्षण कार्य भी स्थगित रहेगा, लेकिन फैकल्टी मेंबर्स, अफसर एवं स्टाफ के लोग इस दौरान अपनी ड्यूटी करेंगे और कार्यालय का नियमित काम चलता रहेगा। वहीं, एक अप्रैल से प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी। सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि इस दौरान वे अपने घरों को लौट जाएं और कोरोना से बचाव के लिए जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पूरी तरह से अनुपालन करें। रजिस्ट्रार की ओर से जारी इस दिशा-निर्देश के बाद हॉस्टलों के तेजी से खाली होने की संभावना है।
इसके अलावा 31 मार्च तक सभी कांफ्रेंस, सेमिनार, वर्कशॉप, सांस्कृतिक आयोजन और बैठकें भी स्थगित रहेंगी। साथ ही इविवि का केंद्रीय पुस्तकालय और विभागीय प्रयोगशालाएं भी 31 मार्च तक बंद रहेंगी। अगर किसी ने कोरोना प्रभावित क्षेत्र में यात्रा की है या कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वह इसकी सूचना तत्काल संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारी को देगा। रजिस्ट्रार ने सभी विभागों, इकाइयों और हॉस्टलों में सेनेटाइजेशन की उचित व्यवस्था करने को भी कहा है।
विज्ञापन

राज्य विवि की परीक्षाएं भी दो तक स्थगित
कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की 18 मार्च से दो अप्रैल तक प्रस्तावित परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रभाष द्विवेदी ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय की ओर से 18 से 21 मार्च तक उनके केंद्रों को भेजी गईं गोपनीय सामग्रियों को वे अपने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखेंगे और किसी प्रकार की गोपनीय सामग्री के लीक होने पर संबंधित नोडल केंद्र जिम्मेदार होंगे।
परीक्षाएं टलने से नए सत्र पर पड़ेगा असर
इविवि और राज्य विवि की परीक्षाएं टलने से आगामी सत्र पर भी इसका असर दिखाई देगा। जो परीक्षाएं टलेंगी, उनका आयोजन बाद में किया जाएगा। परीक्षाएं पूरी होने के बाद कॉपियां जांचने का काम शुरू होगा। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी किया जाएगा और तब अगले सत्र 2020-21 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पूरा प्रयास होगा कि परीक्षाओं को टाले जाने का असर नए सत्र पर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें