फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल गणित की परीक्षा में बाहर लिखी गई कॉपी

विज्ञापन
Copy written out in high school math exam - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हाईस्कूल गणित की परीक्षा में बाहर लिखी गई कॉपी
विज्ञापन

0 परीक्षा के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बाहर लिखी 31 कॉपी पकड़ी
0 विरोध पर मजिस्ट्रेट के साथ अभद्रता, प्रबंधक के भतीजे पर केस
0कौशाम्बी के हरिओम साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजुहा का मामला
0 डीआईओएस ने बदला कॉलेज का पूरा स्टॉफ, केंद्र होगा डिबार
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा (कौशाम्बी)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा में कौशांबी के अजुहा में हरिओम साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाहर से लिखी गई 31 कॉपी पकड़ी गईं। नकल मंडी के रूप में कुख्यात कौशांबी के अजुहा क्षेत्र में प्रबंधक का भतीजा परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर से लिखी कॉपी जमा करने पहुंचा। जब स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजुहा के अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने इसका विरोध किया, तो प्रबंधक का भतीजा संजीव साहू उनसे भिड़ गया।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूचना पर डीआईओएस एसके सिंह, एसडीएम सिराथू राजेश श्रीवास्तव व सीओ रामवीर सिंह के पहुंचने से पहले आरोपी केंद्र से भाग गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर संजीव साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक सहित पूरा स्टाफ बदलने के साथ ही परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल गणित की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हरिओम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजुहा में कुल 151 परीक्षार्थियों में 125 परीक्षा में शामिल हुए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा पूरी होने के बाद प्रबंधक का भतीजा संजीव साहू पुत्र श्यामलाल फतेहपुर बाहर लिखी 31 कॉपी लेकर पहुंचा। बाहर से आई कॉपी परीक्षा केंद्र के भीतर लाने का विरोध करने पर वह उनसे भिड़ गया। हाथापाई पर उतर आया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रबंधक तंत्र से जुड़े लोग कॉपी बदलने वाले के साथ थे। वह अकेले विरोध में खड़े थे, आरोपी उन्हेें धमकी भी दे रहा था कि कॉपी नहीं बदलने दिया तो खुद को चाकू मारकर फंसा देगा। उसने अपनी गर्दन पर चाकू निकाल कर लगा भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें