अनुक्रमांक और परीक्षा तिथि लिखने के लिए वर्गाकार गोले बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड का लोगो पहले काॅपी के तीसरे और दसवें पेज के बीच में होता था, उसे अब सबसे ऊपर कर दिया गया है। काॅपियों के ऊपर बायीं ओर आईबी-25 का छिद्रण किया जाएगा।
पहले और आखिरी पेज पर बारकोड भी रहेगा। इससे अगर कोई काॅपी बाहर ले गया तो उसे पकड़ लिया जाएगा। सभी कॉपियों के पेज 20-20 लाइनों के होंगे। हाईस्कूल की ए काॅपी 16 और इंटरमीडिएट की 20 पेज की होगी।
इसके अलावा दोनों की बी काॅपी 12-12 पेज की होगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक पंजीकरण हुआ है। हाईस्कूल में 27,40,151 और इंटरमीडिएट में 26,98,446 यानी कुल 54.38 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए 4.08 करोड़ कॉपियां छपवाई जा रही हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं।