फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूल-कूल होगा ताज नगरी का सफर

Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नोएडा से इलाहाबाद और लखनऊ तक चलेंगी एसी बसें
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद से आगरा जाने वाले यात्रियों का सफर अब कूल-कूल होगा। दशहरे के मौके पर रोडवेज द्वारा इलाहाबाद से आगरा के लिए एसी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। यह पहला मौका होगा जब आगरा के लिए इलाहाबाद से कोई एसी बस शुरू हो रही है। इसके अलावा इलाहाबाद से लखनऊ और कानपुर के लिए भी एसी बसें बढ़ेंगी। साथ की मथुरा के लिए भी एक सीधी बस शुरू होगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद से आगरा के लिए अभी जो बसें चल रही हैं वे सभी नॉन एसी ही बसें हैं। वर्तमान समय में आगरा के लिए आधा दर्जन बसों का संचालन हो रहा है। यात्री भी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि आगरा के लिए एसी बस सेवा शुरू हो। फिलहाल यात्रियों की यह मुराद अब पूरी होने वाली है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल यूपी रोडवेज के बेड़े में इसी वित्तीय वर्ष में सौ से ज्यादा एसी बसों का अनुबंध होने जा रहा है। इसमें से कुछ बसें इलाहाबाद को भी मिलेगी। इलाहाबाद परिक्षेत्र के बेड़े में बसों के शामिल होते ही उसका संचालन आगरा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इलाहाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक आगरा परिक्षेत्र से भी इलाहाबाद के लिए एसी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा इलाहाबाद से मथुरा के लिए नॉन एसी बस शुरू करने की भी तैयारी है। साथ ही लखनऊ और कानपुर के लिए भी एसी बस बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें