श्रृंग्वेरपुर धाम में सफाई अभियान चलाते भाजपा मंडल श्रृंग्वेरपुर धाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सैदाबाद चौराहे पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र पटेल ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
पटेल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का विषय है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने की अपील की। एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी ने भी लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
वहीं, मंसूराबाद और शृंग्वेरपुरधाम में भाजपा मंडल ने सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में गंगा घाट, बाजार और धार्मिक स्थलों पर सफाई की गई। मौके पर अवधेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, तीरथ लाल केसरवानी, अमित द्विवेदी, राकेश मोदनवाल, रामसूरत मौर्य और पप्पू कुरैशी आदि रहे।