जोगिया शेखपुर का रहने वाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उधर जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में आरोपी दरकशा ने बताया है कि ताज फूलपुर के जोगिया शेखपुर का रहने वाला है। वह उसकी बहन का देवर है और कई साल से केरल में रहकर नौकरी करता है। ताज के कहने पर ही वह किशोरी को लेकर केरल गई थी। ताज ने कहा था कि वहां नौकरी के लिए लड़कियों की जरूरत है और इसके लिए उसे कमीशन मिलेगा।
फरार चल रहे ताज की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उसके कुछ ठिकानों का पता चला है और पुलिस टीमें वहां के लिए रवाना की गई हैं। उसके पूछताछ के बाद ही अन्य बातें सामने आएंगी। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
दरकशा देती रही लोकेशन, दिल्ली तक पहुंचने में 13 बार की बात
पुलिस को पूछताछ में पीड़ित किशोरी ने यह भी बताया है कि प्रयागराज से दिल्ली पहुंचने तक दरकशा बार-बार ताज से फोन पर बात करती रही। उसे बताती रही कि अब वह कहां पहुंची है। जैसे प्रयागराज से ट्रेन पर बैठते ही उसने पहली बार उसके सामने उसे फोन किया और बताया कि वह ट्रेन पर बैठ गई है। उधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दरकशा के मोबाइल की जांच पड़ताल से पता चला है कि प्रयागराज से दिल्ली तक पहुंचने में 8 मई से नौ मई के बीच दोनों की 13 बार फोन पर बात हुई। एक खास बात यह भी है कि वह उसे अपने बहन का देवर बताती है।