फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूल, केंद्रीय कार्यालय भरेंगे यूजर चार्ज

Mon, 24 Oct 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ऐसे इंटर कॉलेज जो छात्र-छात्राओं से 10 हजार रुपये या इससे अधिक सालाना फीस वसूल रहे हैं, उन्हें यूजर चार्ज देना होगा। इसी तरह केंद्र सरकार के कार्यालयों वाली इमारतों से भी यूजर चार्ज वसूला जाएगा। कॉलेज और केंद्रीय कार्यालय से 94 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में सदन में हुई फैसले की कार्यवृत्ति मिलते ही नगर निगम प्रशासन वसूली शुरू करेगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने ऐसे 359 स्कूलों की सूची तैयार की है और माना जा रहा है कि स्कूलों की संख्या 400 के आसपास है। इसमें बड़ी संख्या ऐसे कॉन्वेंट स्कूलों की है, जो छात्र-छात्राओं से सालाना 30-32 हजार रुपये तक फीस वसूल रहे हैं। इनके साथ केंद्रीय कार्यालय वाली 25 इमारतें चिह्नित हैं। अभी तक इंटरमीडिएट तक के कॉलेजों का गृहकर माफ है, जबकि केंद्रीय कार्यालयों से सर्विस चार्ज के रूप में गृहकर का 75 प्रतिशत तक चार्ज लिया जाता है। यूजर चार्ज के लिए निगम प्रशासन स्कूलों और केंद्रीय कार्यालयों को पहले ही नोटिस भेज चुका है। नगर निगम ने इन पर प्रति वर्ग मीटर 186.96 रुपये की दर से यूजर चार्ज लगाने की योजना तैयार की थी।

तीन अक्तूबर को नगर निगम सदन की बैठक में इस पर चर्चा हुई। पार्षदों ने निगम प्रशासन की ओर से तैयार दरों को काफी अधिक बताते हुए विरोध किया। लंबी चर्चा के बाद 94 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से यूजर चार्ज वसूलने पर फैसला हुआ। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र का कहना है कि नगर निगम में 359 स्कूल रजिस्टर्ड हैं। सदन में हुए फैसले की कार्यवृत्ति मिलते ही यूजर चार्ज के बिल भेजे जाएंगे। यूजर चार्ज पर जिन स्कूल प्रबंधन को आपत्ति होगी, वह इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। जांच के बाद यूजर चार्ज पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें