क्षेत्र के बरहुला गांव में डीजे और रोड नहीं लाने पर बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के भाग गया। गांव के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। फिलहाल थाने में दोनों पक्षों में सुलह समझौते को लेकर पंचायत चल रही थी।
क्षेत्र के बरहुला गांव में डीजे और रोड नहीं लाने पर बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के भाग गया। गांव के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। फिलहाल थाने में दोनों पक्षों में सुलह समझौते को लेकर पंचायत चल रही थी। कोरांव थाना क्षेत्र के बरहुला गांव में बुधवार मिर्जापुर थाना हलिया से बुधवार को बरात आई थी। बरात बिना डीजे और रोडलाइट के यहां पहुंची।
विज्ञापन
बरात लगी और द्वारचार भी शुरू हुआ, लेकिन डीजे और रोडलाइट न लाने की बात को लेकर घराती व बराती आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद बुजुर्गों ने किसी तरह मान मनौव्वल करके द्वाराचार तो कराया। डीजे व रोडलाइट न लाने की कसक लड़की वालों के मन में बनी रही। द्वारचार के बाद जैसे ही बराती जनवासा पहुंचे की बरात में आर्केस्ट्रा के कलाकार काफी देर से पहुंचे।
डीजे व रोडलाइट की न लाने और आर्केस्ट्रा देरी से पहुंचने पर बरातियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर पुन: घराती व बराती भिड़ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के समय कुछ बराती दूल्हे के साथ चले गए। गांव के लोगों ने पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। दूल्हे को दोबारा बुलाकर शादी करने को लेकर पूरी रात पंचायत होती। इसके बाद भी दूल्हा नहीं आया तो कन्या पक्ष ने कोरांव पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस लड़के के पिता विश्राम वर्मा तथा लड़की के भाई उमेश वर्मा, मौसा कमलेश वर्मा को थाने ले आई। लड़की के भाई उमेश ने बताया कि बहन की शादी के लिए खेत गिरवी रख कर दहेज और एक बाइक दी थी। लड़के के पिता विश्राम वर्मा का कहना है कि घर पहुंच कर बेटे को बुलाकर उसी लड़की के साथ शादी करूंगा। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाया गया है। परिजनों को भी बुकाया गया है। दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही है।