फाफामऊ।
बिजली विभाग के संविदा कर्मी की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी आनंद कुमार बिजली विभाग में थरवई विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइन मैन के पद पर तैनात है। वह रविवार की रात लगभग नौ बजे ड्यूटी करके बाइक से अपने घर जा रहा था। थरवई क्षेत्र के पान की पुलिस के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। आनंद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, सुयांश, बडे़ लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।