सैदाबाद। अमोरा गांव में दबंगों द्वारा बस्ती में जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया है। इससे वाहन सवारों को परेशानी हो रही है।
अमोरा गांव निवासी प्रदीप कुमार, शिवपूजन, दिनेश, कमलेश, प्रेमचंद और बंसीलाल आदि ग्रामीणो ने उप जिलाधिकारी हडिया को शिकायती पत्र देकर दबंगो से रास्ते को खाली कराए जाने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि रास्ता बंद होने से बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर लादकर ले जाना पड़ता है। एंबुलेंस या अन्य कोई साधन गांव में नहीं पहुंच पाता है। इससे कठिनाई का सामना करना पड़ता है।