फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संविदा बिजली कर्मी फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला

Sun, 28 Apr 2024 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा बाजार के रहने वाले संविदा बिजली कर्मी मनमोहन पटेल उर्फ सुग्गा  (40) वर्ष पुत्र सुरेश  कमरे के अंदर बिजली केबिल तार से सीलिंग कटिया में फांसी लगाकर जान दे दिया। सूत्रों के अनुसार वह शुक्रवार रात  घर के अंदर सोने के लिए गया था और शनिवार दिन भर बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविदा बिजली कर्मी  कमरे के अंदर बिजली केबिल तार से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। बिजली कर्मी दिन भर घर में कमरे के अंदर रहा और परिजन खबर नहीं ली। देर शाम लगभग सात बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा बाजार के रहने वाले संविदा बिजली कर्मी मनमोहन पटेल उर्फ सुग्गा  (40) वर्ष पुत्र सुरेश  कमरे के अंदर बिजली केबिल तार से सीलिंग कटिया में फांसी लगाकर जान दे दिया। सूत्रों के अनुसार वह शुक्रवार रात  घर के अंदर सोने के लिए गया था और शनिवार दिन भर बाहर नहीं निकला। शाम को  घर वाले परेशान हुए तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था।

करमा पुलिस चौकी प्रभारी प्रीत कुमार पांडेय ने बताया कि शिवम पुत्र रतनलाल लगभग सात बजे जानकारी दिया की  चाचा मनमोहन अंदर हैं। और कमरे का दरवाजा बंद है। आवाज देने पर कोई आवाज नहीं आ रही है। सूचना पर  पहुंची पुलिस  कमरे का बंद दरवाजा को तोड़ा तो देखा गया कि मनमोहन सीलिंग कटिया में मृत लटका हुआ है। पुलिस लाश को बाहर निकली। पुलिस देर रात शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें