प्रयागराज। एलएलएम छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद की जमानत पर दूसरे दिन भी बहस पूरी नहीं हो सकी। इस पर अब शनिवार को भी सुनवाई होगी। चिन्मयानंद की जमानत पर न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी सुनवाई कर रहे हैं।
चिन्मयानंद के वकील ने पीड़िता पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत याची को झूठे मुकदमे में फंसाया गया। जबकि पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने से पूर्व ही उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर उनके खिलाफ सोच समझकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा है कि चिन्मयानंद पर लगे आरोप गंभीर हैं। पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका है। सुनवाई शनिवार को भी होगी।