फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉज के बाथरूम में मृत मिला प्रतियोगी छात्र

विज्ञापन
Contestant student found dead in lodge's bathroom
विज्ञापन
लॉज के टॉयलेट में मृत मिला प्रतियोगी छात्र
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट से खुलासा, सिर में गंभीर चोट से गई जान
जार्जटाउन पुलिस बीमारी बता रही मौत का कारण,
प्रयागराज। जार्जटाउन के अल्लापुर स्थित लॉज में रहने वाला प्रतियोगी छात्र अमित मिश्रा(24) टॉयलेट में मृत पड़ा मिला। आसपास रहने वाले छात्र उसे एसआरएन ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इसे बीमारी से मौत का मामला बता रही है।
अमित मूल रूप से जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर स्थित वनगांव का रहने वाला था। जो अल्लापुर में बजरंग चौराहे के पास स्थित लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। तीन भाइयों में छोटे अमित के पिता किसान हैं। लॉज में रहने वाले छात्रों ने बताया कि बुधवार रात अमित कमरे से निकलकर टॉयलेट की ओर गया। जहां अचानक कुछ गिरने की आवाज आई। वह भागकर मौके पर पहुंचे तो अमित फर्श पर बेसुध गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लॉज में पहुंचकर भी जांच पड़ताल की। पुलिस फिलहाल इसे बीमारी से मौत का मामला बता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगना बताया जा रहा है। एक आशंका यह भी है कि अचानक गिरने की वजह से उसके सिर में चोट आई हो। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पैतृक घर के लिए रवाना हो गए। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें