फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र और विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र, विवाहिता
विज्ञापन

ने फांसी लगाकर दी जान
0 कौशाम्बी निवासी छात्र परीक्षा में असफल होने से था परेशान
0 महिला के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
प्रयागराज। कोतवाली व धूमनगंज में हुई अलग-अलग घटनाओं में प्रतियोगी छात्र व विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रतियोगी छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसके मुताबिक चयन न हो पाने से वह निराश था। उधर विवाहिता की मौत में ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा है।
कौशाम्बी के मंझनपुर के ऊना सहसो गांव निवासी अभिषेक पांडेय (26) पुत्र राम सुमेर पांडेय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह शहर के साउथ मलाका निवासी आनंद पांडेय के मकान में किराये का कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर अन्य छात्रों ने खिड़की से भीतर झांका तो वह फांसी पर लटका दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर शहर में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार भी आ गए। जांच में उसके कपड़ों में सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, ‘यह कदम मैं अपने होशोहवास मेें उठा रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है’। कोतवाली प्रभारी जयचंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में वह दो बार असफल हो गया था, जबकि उसके दोस्तों का चयन हो गया था। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर धूमनगंज के के पूरा पजावा गांव में शुक्रवार दोपहर रिया पटेल (24) पत्नी अजय पटेल ने फांसी लगा ली। पति घर पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। वह पत्नी को एसआरएन ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने बताया कि वह आटो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार को वह मां को लेकर रुपये निकालने बैंक गया था। घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें