फोटो नवाबगंज 01 फाइल फोटो मृतक सुभाष पाल
- फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के हंडिया-कानपुर हाईवे पर स्थित कंजिया गांव के सामने हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। कंटेनर चालक सुभाष पाल (40) पुत्र सुरेश चंद्र पाल निवासी गड़रानी थाना बिल्हौर जनपद कानपुर माल लाकर लखनऊ से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही वह कंजिया गांव के सामने पहुंचा कि आगे चल रहे वाहन में टकरा गया। इस दौरान वह कंटेनर के केबिन में फंस गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस के अलावा एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद चालक को कंटेनर की केबिन से निकला गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को घटना की दी। घटना की खबर मिलते ही पत्नी सरला देवी और बेटा आर्यन बदहवास हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।