फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हर 15 मिनट में ट्रिपिंग से उबल रहे उपभोक्ता

Wed, 20 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के बाद से मांडा रोड बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। उमस भरी भीषण गर्मी में हर 15 मिनट में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन


डेंगुरपुर के समाजसेवी विपिन पांडेय व महेवा कला के हीरालाल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बीते सप्ताह आई आंधी के बाद से बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी है। मंगलवार को बामपुर फीडर से जुड़े गांवों में महज चार घंटे के भीतर 23 बार सप्लाई ट्रिप हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में भी स्थिति और बदतर हो गई। 24 घंटे में तीन घंटे सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। हर 15-20 मिनट में हो रही ट्रिपिंग से न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। लगातार बिगड़ती व्यवस्था से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं ने जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें