फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अघोषित विद्युत कटौती का खामियाजा भुगत रहे हैं उपभोक्ता

Wed, 22 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में करीब एक माह से विद्युत आपूर्ति मनमाने ढंग से की जा रही है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार लोगों की तरफ से इस समस्या को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि क्षेत्र में करीब एक माह से बिजली कब दिन में आएगी और कब चली जाएगी, इसकी कोई समयसीमा तय नहीं है। जिसका खामीयाजा आम नागरिक, छोटे-बड़े व्यापारी, छात्र तथा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता राम निरंजन, उदय राज, अमर बहादुर सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उप विद्युत केंद्र प्रतापपुर बरेसता आरा कला साथर एवं चंपापुर कटहरा से प्रतापपुर क्षेत्र के सभी गांव जुड़े हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिकायत के बावजूद विद्युत कटौती में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें