पूरे सावन मास तक होगा बाबा का अभिषेक
मान्यता है कि भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना को शीघ्र पूरा कर देते हैं। शिव जी की पूजा से कई जन्मों का फल प्राप्त होता है। कन्याएं 16 सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की अराधना करती हैं तो उन्हें उनकी पसंद के अनुसार शादी के लिए वर मिलता है। संपूर्ण सावन मास तक अनवरत चलने वाले अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ के आज तीसरे दिन के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मधु चकहा, राजनाथ तिवारी, डॉ. सत्या पांडेय, संजय बनकटा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पांडेय, अधिवक्ता दुर्गेश दुबे, मधुबाला पांडेय, संजय मिश्र, आशा पांडेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।