फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के सामने संवैधानिक संकट

Tue, 12 Dec 2017 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने और कार्यवाहक अध्यक्ष के बारे में कोई निर्णय नहीं होने से संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की ओर से तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव को हटाए जाने के बाद सरकार की ओर से वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुनील कुमार जैन को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। इस बीच डॉ. जैन का बढ़ा कार्यकाल फरवरी में खत्म होने के बाद सरकार ने 10 फरवरी को एक महीने के लिए डॉ. जैन को दोबारा कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया था। अब 10 मार्च को बढ़ा हुआ कार्यकाल पूरा हो जाने केबाद लोक सेवकों का चयन करने वाले संवैधानिक संस्था पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार एवं राज्यपाल की ओर से बिना किसी दिशा निर्देश के शुक्रवार को आयोग में कार्यों एवं साक्षात्कार के लिए बोर्ड निर्धारण में परेशानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार जैन ने बताया कि अभी तक शासन स्तर से उन्हें कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में शुक्रवार को आयोग में होने वाले साक्षात्कार बोर्ड का निर्धारण वह वरिष्ठ सदस्य के तौर पर ही करेंगे, अध्यक्ष के तौर पर नहीं। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार के लिए पहले से अधिसूचना जारी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें