फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव

Wed, 25 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा- मृतक की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : वीडियो
विज्ञापन
बड़ौररा गांव में मंगलवार शाम को गाजीपुर में तैनात एक सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया।
विज्ञापन

ग्राम बड़ौर निवासी रत्नेश कुमार (29) पुत्र अशोक कुमार वर्ष 2018 बैच के आरक्षी थे और गाजीपुर जनपद में तैनात थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। मंगलवार को शाम उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट से जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया गले पर निशान दिखाई दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें