फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेलवे कॉलोनी में करंट लगने से आरपीएफ में तैनात कांस्टेबल की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Sun, 26 Apr 2026 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ललित नगर रेलवे कॉलोनी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात कांस्टेबल श्रवण कुमार प्रजापति (41) की करंट लगने से मौत हो गई। नहाने के बाद घर के बाहर बंधे तार पर गीले कपड़े फैलाते वक्त हादसा हुआ।
विज्ञापन
सिपाही की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललित नगर रेलवे कॉलोनी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात कांस्टेबल श्रवण कुमार प्रजापति (41) की करंट लगने से मौत हो गई। नहाने के बाद घर के बाहर बंधे तार पर गीले कपड़े फैलाते वक्त हादसा हुआ। पिता को उठाने की कोशिश में बेटा भी करंट की चपेट में आ गया, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना अंतर्गत शाहपुर गांव के रहने वाले श्रवण कुमार पत्नी संगीता और बच्चों के साथ ललित नगर रेलवे कॉलोनी में रहते थे। संगीता की मां का 20 अप्रैल को निधन हो गया था। इसी सिलसिले में शुक्रवार सुबह वह अपनी 10 वर्षीय बेटी मीठी के साथ मायके गई थीं।

वहीं, रेलवे कॉलोनी में बिजली के रखरखाव का काम चल रहा है। इस दौरान खुला तार पड़ा हुआ था। श्रवण कुमार के छोटे भाई तीरथराज प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे श्रवण कुमार नहाने के बाद कपड़े फैलाने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। तार उनके हाथ में आ गया और वह तार सहित जमीन पर गिर गए।

विज्ञापन

कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद उनका बेटा अभिनव कोचिंग से घर लौटा तो पिता को जमीन पर गिरा देख उठाने दौड़ा। उन्हें छूते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा। श्रवण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को लेकर परिजनों में रोष है। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचा। श्रवण कुमार दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई तीरथ राज मुंबई में रहकर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें