मुट्ठीगंज में तैनात सिपाही कौशल द्विवेदी ने शनिवार को नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद रही जल पुलिस के गोताखोरों ने सिपाही को बचा लिया। इलाज के लिए सिपाही को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारिक कलह के चलते सिपाही ने आत्महत्या की कोशिश किया है। मूलरूप के महोबा जिले का निवासी सिपाही अपनी पत्नी, मां और भाई के साथ किराए के कमरा लेकर रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर छानबीन शुरू की है।