फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : तेज रफ्तार पिकप के धक्के से सिपाही की मौत, पुलिस वाहन को कब्जे में लिया

Mon, 17 Jan 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गाजीपुर भतौरा गांव निवासी मुनिल कुमार चौबे (45) सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी पर तैनात रहे। सोमवार की भोर में वह दो अन्य सिपाहियों के साथ चौराहे पर चाय चाय पीने आए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुनील कुमार चौबे। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसों गोल चौराहे पर तेज रफ्तार पिकप की टक्कर से एक सिपाही की मौत हो गई। वह सहसों पुलिस चौकी पर तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 

गाजीपुर भतौरा गांव निवासी मुनील कुमार चौबे (45) सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी पर तैनात रहे। सोमवार की भोर में वह दो अन्य सिपाहियों के साथ चौराहे पर चाय चाय पीने आए थे। इसी दौरान देखा कि सड़क पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है।

 

ट्रकों को वहां से हटाने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि उसी समय फूलपुर की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पीआरबी पुलिस के सहयोग से उन्हें गंभीर हालत में एसआरएन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह सूचना जैसे ही घरवालों को मिली पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों की मौजूदगी में रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुनील चौबे को एक बेटा एक बेटी थी। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद भाग रही पिकप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें