प्रयागराज। कांस्टेबल (एक्जिक्यूटिव, पुरुष एवं महिला) दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन में शामिल होंगे। वहीं परीक्षा परिणाम में कुल 86049 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसमें एससी के 13912, एसटी 4727, ओबीसी 5148, ईडब्ल्यूएस 9223 व यूआर के 53039 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं इस परीक्षा में 53436 पुरुष व 29892 महिलाएं उत्तीर्ण हुई हैं। संवाद