फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहार के बिना जीवन में बदलाव संभव नहीं: पंकज महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी और मथुरा की धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने सोमवार को शाकाहार और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा सत्संग वह जल है, जहां कौआ स्नान करके हंस बनकर निकलता है। सत्संग से मन, बुद्धि, चित्त निर्मल होता है। हमें बड़ों का सम्मान व छोटों को प्यार करने का बोध सत्संग ही कराता है। नैनी के सड़वा में आयोजित सत्संग में पंकज महाराज ने कहा कि यह जो कुछ भी आपको दिखाई, सुनाई देता है, सब माया की छाया है।
विज्ञापन

एक निश्चित समय के लिए आपके अच्छे, बुरे कर्मों के हिसाब से जाति-बिरादरी, धन दौलत, पद -प्रतिष्ठा में मिलती है। जब सांसों की डोर टूटती है तो अपना दिया हुआ सब सामान यहीं छूट जाता है। सुई की नोंक बराबर भी धन-दौलत यहां से लेकर नहीं जा सकते। इसलिए अब भी वक्त है। खेती, दुकान, दफ्तर का काम मेहनत और ईमानदारी से करने के बाद परिवार की खिदमत के बाद 24 घंटे में से दो घंटे समय निकाल कर भगवान का भजन कर लो। यही भजन जीवन का सार है।
उन्होंने समाज में बढ़ती हिंसा और अपराध की प्रवृत्ति में इजाफा के लिए अशुद्ध खान-पान और नशीले पदार्थों के सेवन को जिम्मेदार बताया। उन्होंने बताया कि जयगुरुदेव ने शाकाहार का संदेश देकर समाज को विकारों से मुक्त करने बीड़ा उठाया था। इससे पहले हजारों अनुयायियों के साथ पंकज महाराज ने शाकाहार जन जागरण यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें