फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शुल्क जमा करने के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन

Sat, 09 May 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बीएसएनएल की एयर फाइबर सेवा के लिए ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कई उपभोक्ताओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन किया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें एयर फाइबर कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिकारी केवल तकनीकी समस्या और संसाधनों की कमी का हवाला देकर मामले को टाल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। बीएसएनएल के नवाबगंज स्थित दूरभाष केंद्र के एसडीओ राजकुमार का कहना है कि तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही उपभोक्ताओं को सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें