कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सांसद को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। कांग्रेसिों ने किसान जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल और इलाहाबाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी केप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर किसानों की स्थिति में सुधार लाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल की अगुवाई में पुलिस लाइंस स्थित सांसद केशरी देवी केघर पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार की आलोचना की और सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तमाम घोषणाओं के बावजूद बीजेपी किसानों केलिए कुछ नहीं कर पाई है। किसान परेशान और असहाय हैं। सांसद केशरीदेवी पटेल ने उनकी मांगों का ज्ञापन लिया। कांग्रेसी इलाहाबाद सांसद के घर पहुंचे और वहां नारेबाजी की। रीता बहुगुणा की अनुपस्थिति में उनकेप्रतिनिधि संत प्रसाद पांडेय ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया। इस दौरान कांग्रेसियों में ज्ञापन देने को लेकर मतभेद भी सामने आए। किसान कांग्रेस के प्रदेश कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी और जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, राजेश दूबे, आशीष पांडेय, हरदेव सिंह, अशफाक अहमद, गोविंद सिंह, सत्या पांडेय, विनय दूबे, जितेंद्र कुमार, दिनेश सोनी, कार्तिकेय मिश्र, रविराज सिंह, संतोष त्रिपाठी, संदीप पांडेय, नीतू पांडेय, उत्पल मिश्र, राजाराम यादव, सूर्यकांत पांडेय, सतीश पांडेय, अमरजीत, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।