फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने शुरू किया सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सत्याग्रह महाभोज रसोई अभियान शुरू किया है। यह 12 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

महाभोज रसोई की शुरूआत जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जानबूझकर फर्जी मुकदमें दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। इसकी कड़ी निंदा की जाती है। प्रदेश अध्यक्ष की तुरंत रिहाई की जाए। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लॉकडाउन में लोगों की सहायता कर रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार को यह अच्छा नहीं लगा और फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पार्षद तस्लीमुद्दीन, डॉ0 पूनम सिंह, कैफ वारसी, श्रीश दूबे, बल्लू, सिब्तैन, अंजुम नाज, इस्तियाक अहमद रिंकू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें