फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कांग्रेसी

विज्ञापन
सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रयागराज। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता विधानमण्डल दल आराधना मिश्रा मोना सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक नेताओं ने सिविल लाइन्स सुभाष चौराहा पहुँचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे योगी सरकार पर द्वेष की भावना से राजनीत करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के नेता संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी और महानगर महासचिव हसीब अहमद का कहना था की योगी सरकार ने तानाशाही और दमनकारी नीति अपनाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेताओं द्वारा सिविल लाइन्स में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओ को हिरासत में लेकर पुलिस पुलिस लाइन में ले गई । जहां देर शाम सभी को 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, सुरेश यादव, अनिल कुशवाहा, सुशील तिवारी, श्रीशचन्द्र दुबे, सिब्बतैन बब्लू, जितेन्द्र कुमार, अनिल पाण्डेय, मो०सरताज, इरशाद उल्ला, रिंकू तिवारी, अरशद अली, रोहन सिंह, बृजेश गौतम समेत कुल दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें